World Environment Day : युवाओं ने लोगों के बीच एक हजार पौधे का किया वितरण

नालंदा : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगाओ जीवन बचाओ ‘संकल्प एक लाख पौधा रोपण का’ के तहत हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के युवाओं की टोली ने सुभाष पार्क, अस्पताल चौक, पोस्ट ऑफिस मोड़ और सोहसराय समेत कई जगहों पर लोगों के बीच एक हजार पौधा का वितरण और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ का संकल्प लिया गया।

नालंदा बिहार में एक लाख पौधा रोपण का लक्ष्य है

फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष कश्यप ने बताया कि वह सभी मिलकर नालंदा बिहार में एक लाख पौधा रोपण का लक्ष्य है। ताकि नालंदा में हरियाली आ सके और पौधामय हो जाए। आज जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया इसका सबसे मुख्य कारण है पेड़ पौधा नहीं रहना। पेड़ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना इस पृथ्वी पर मनुष्य का जीवन असंभव है। पेड़ मानव अस्तित्व की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करते हैं। पेड़ मां बाप की तरह हर जरूरत को पूरा करता है।

मिशन के तहत पौधारोपण करना आवश्यक है

आपको बता दें कि अभी ही गर्मी में यह हाल हो चुका है कि तापमान 45 से 50 डिग्री हो रहा है आने वाला समय में 60 डिग्री तक न हो जाए इसके लिए लोगों को अभी से ही मिशन के तहत पौधारोपण करना आवश्यक है। उन्होनें लोगों से अपील कि किया कि एक-एक पौधा अवश्य लगाए और हमारे इस मिशन में सहयोग करें। मौके पर विवेक चौरसिया, अभिषेक, अमन, धर्मवीर, भारती, पूजा, कृति, जया शाह, सुबोध, सुमन, रोहन, अनामिका, अंकित, विषु, विकास व अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़े : World Environment Day पर व्यवहार न्यायालय में किया गया वृक्षारोपण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...