Advertisment

World Environment Day पर व्यवहार न्यायालय में किया गया वृक्षारोपण

नवादा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायाधिशों व अधिवक्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। जिला जज आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में न्यायालय के सभी न्यायाधिशों ने परिसर में एक एक पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर उन्होंने विश्व में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अभी से इसका प्रभाव जनमानस पर पड़ना शुरू हो गया है।

ऐसे में अगर हम अभी से सतर्क नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी तो दूर खुद हम अपने आपको माफ नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति से प्रति वर्ष कम से कम पांच वृक्ष लगाने व उसे संरक्षित करने की अपील की। मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंहा, महासचिव संत शरण शर्मा और अधिवक्ता मो. तारीक समेत कई अधिवक्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े : एक किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा केस में अदालत सख्त, शुभम...

RIMS Land Scam: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के लिए अधिग्रहित सरकारी ज़मीन से जुड़े हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में आरोपी बिल्डर शुभम साबू...

JPSC PT Scam: JPSC परीक्षा विवाद में नया मोड़, वायरल OMR...

JPSC PT Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे CID (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट)...

Jharkhand Malaria Cases: झारखंड में मलेरिया-डेंगू को लेकर अलर्ट, सरकार ने...

Jharkhand Malaria Cases: मॉनसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, झारखंड सरकार ने...