विश्व हृदय दिवस : गोपालगंज में निकाली गई जागरूकता रैली

गोपालगंज : पूरे देश में आज 29 सितंबर को शुक्रवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है। वहीं आज गोपालगंज में भी विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली शहर के बंजारी से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक, अम्बेडकर चौक, पुरानी चौक और मौनिया चौक होते हुए पुनः बंजारी में समापन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।

इस दौरान शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ. अरविंद ने बताया कि यह जागरूकता रैली आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर निकाला गया है। इसका मुख्य उदेश्य लोगों को हार्ट डिजीज से होने वाली बीमारियों से जागरूक करना है। हार्ट डिजीज का मुख्य कारण नियमित व्यायाम न करना, फास्टफूड जंकफूड व नशा का सेवन करना है। जिसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि लोग नशा के सेवन न करे और नियमित व्यायाम करें। साथ ही फास्टफूड जंकफूड खाने से बचे।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...