WW2 Live Bomb Found: बहरागोड़ा में द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप

पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में बालू उत्खनन के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम मिला, प्रशासन ने इलाके को किया सील।


WW2 Live Bomb Found : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक जिंदा बम मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू उत्खनन के दौरान यह खतरनाक विस्फोटक मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, यह बम काफी पुराना और भारी है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के समय का माना जा रहा है।

WW2 Live Bomb Found:उत्खनन के दौरान मिला जिंदा बम

जानकारी के मुताबिक, बहरागोड़ा प्रखंड की बोरागाड़िया पंचायत के पानीपड़ा-नागुडसाई स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर बालू उत्खनन के दौरान जमीन के नीचे कठोर धातु से टकराने की आवाज आई।

इसके बाद ग्रामीणों ने खुदाई कर एक बड़ी और संदिग्ध लोहे की वस्तु बाहर निकाली। वस्तु के आकार और बनावट को देखकर लोगों ने आशंका जताई कि यह कोई बम हो सकता है।


Key Highlights

  • बहरागोड़ा में द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम मिलने से सनसनी

  • स्वर्णरेखा नदी घाट पर उत्खनन के दौरान हुआ खुलासा

  • बम निरोधक दस्ते ने बम को घातक बताया

  • प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर लोगों को दूर रहने की सलाह दी

  • बम निष्क्रिय करने के लिए सेना को सूचना दी गई


WW2 Live Bomb Found:बम निरोधक दस्ते ने पुष्टि की

घटना की सूचना मिलने के बाद रांची से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि यह एक शक्तिशाली और जिंदा बम है।

दस्ता प्रभारी के अनुसार, बम काफी बड़ा और घातक है, जिसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय नहीं किया जा सकता। इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए सेना की मदद जरूरी है।

WW2 Live Bomb Found:प्रशासन ने किया क्षेत्र सील

बम मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। मौके पर चौकीदार तैनात किया गया है और आसपास के लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

नदी के पार पश्चिम बंगाल में भी पुलिस सतर्क हो गई है और वहां भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

WW2 Live Bomb Found:पहले भी मिल चुका है ऐसा बम

गौरतलब है कि करीब सात महीने पहले पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर क्षेत्र में भी इसी तरह का बम मिला था, जिसे एयरफोर्स की मदद से निष्क्रिय किया गया था।

इस मामले में भी भारतीय सेना को सूचना दे दी गई है और जल्द ही बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img