Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पूर्वी सिंहभूम जिले में यूनिटी मार्च कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय व्यापक स्तर पर यूनिटी मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान मेरे युवा भारत के माध्यम से पूरे देश में संचालित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति गर्व की भावना को मजबूत करना है. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी आधारित विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित है.

संवाददाता सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा, ‘इस अभियान की डिजिटल शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया द्वारा मेरा भारत पोर्टल पर की गई डिजिटल चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं सरदार 150 यंग लीडर्स प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत चयनित 150 युवा राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होंगे.’

Jamshedpur News:  पूर्वी सिंहभूम जिले में निकाली जाएगी दो जिला स्तरीय पदयात्रा

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में दो जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा. पहले पद यात्रा 26 नवंबर 2025 को बिस्टुपुर पटेल स्मारक के निकट से प्रारंभ होकर बिष्टुपुर ट्रैफिक सिग्नल से होते हुए आउटर सर्किल रोड से पुन: पटेल स्मारक पहुंचेगी और दूसरी पदयात्रा 28 नवंबर 2025 को पटमदा में आयोजित की जाएगी.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा गुजरात के करमसद से स्टैचू ऑफ यूनिटी तक लगभग 150 किलोमीटर तक की जाएगी. देशभर से चयनित युवा इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का जन आंदोलन है. उन्होंने सभी युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय योगदान में बढ़-कर कर भाग ले.

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...