अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर यादव महासभा का मार्च


DHANBAD: अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर यादव महासभा का मार्च,

हजारों की संख्या में शामिल हुए यदुवंशी.

भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग को लेकर

धनबाद में यदुवंशियों का एक दिवसीय मार्च धनबाद के केंदुआ से

डीसी ऑफिस तक निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में यदुवंशी शामिल हुए.

अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग तेज

एक दिवसीय मार्च के माध्यम से केंद्र सरकार से अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग की गई. यदुवंशी नेताओं ने कहा कि जब राजपूत रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट, बिहार रेजीमेंट समेत कई अन्य रेजीमेंट सेना में हो सकते हैं तो अहीर रेजिमेंट को शुरू क्यों नहीं किया जा सकता. इस आंदोलन के माध्यम से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की मांग की जा रही है.

आंदोलन कर रहे यदुवंशियों ने कहा कि 1962 के युद्ध में यादव समाज के 112 युवा जाबांज सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश की रक्षा की थी. देश की रक्षा के लिए आज भी यादव समाज के युवा अपना योगदान दे रहे हैं. यादव महासभा द्वारा अहीर रेजिमेंट के गठन की माँग की गई थी, लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से अहीर रेजिमेंट के गठन की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है, जो चिंताजनक है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

इसे भी पढ़ें: ED से पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन का आदिवासी- मूलवासी कार्ड

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...