Saturday, August 9, 2025

Related Posts

रांची समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24-25 जून के लिए येलो वार्निंग जारी

रांची: राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में आगामी 24 और 25 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो वार्निंग जारी किया है। विशेषकर रांची, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिलों में 24 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

25 जून को रांची के अलावा रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इसके अतिरिक्त, रविवार और सोमवार को राज्य के 10 अन्य जिलों — गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा — में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

वर्तमान में राजधानी रांची में बादल छाए हुए हैं और दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।


131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe