Jharkhand Weather: कल रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम, जानिए अपने-अपने जिलों का हाल

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। शनिवार सुबह तक कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रांची, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा और देवघर जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Au ad 7 22Scope News

Jharkhand Weather: हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अगस्त को 10 बजे के बाद राज्य में कहीं भी भारी या बहुत भारी वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य भर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। वहीं उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के असर से 13 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती जिलों में फिर से भारी बारिश हो सकती है।

Jharkhand Weather: सामान्य से 43 प्रतिशत से अधिक हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 8 अगस्त 2025 तक झारखंड में अब तक 845.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो कि सामान्य वर्षा 590.8 मिमी से 43 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और जामताड़ा जैसे जिले अत्यधिक वर्षा वाले क्षेत्र के रूप में सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून की सक्रियता बनी रही। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हुई।

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img