Commercial Advertisment

Yog Guru Baba Ramdev ने अनाज खाना बंद किया, खुद दी जानकारी

डिजिटल डेस्क : Yog Guru Baba Ramdev ने अनाज खाना बंद किया, खुद दी जानकारी। Yog Guru Baba Ramdev को लेकर नई खबर सामने आई है। यह खबर बुधवार को देश के अग्रणी टीवी न्यूज चैनल के खास शो के दौरान पूछे गए सवालों के क्रम में खुद Yog Guru Baba Ramdev की ओर से दिए जवाबों में सामने आया है।

Yog Guru Baba Ramdev ने बताया कि अभी तक वह रूटीन में दिन में केवल बार आहार लेते रहे हैं। लेकिन इसी के बाद इसी सवाल के जवाब में आगे Yog Guru Baba Ramdev ने कहा कि – ‘मैंने करीब 15 दिन से कोई अनाज खाना बंद कर दिया है’। 

Yog Guru Baba Ramdev ने पहले भी कई साल अनाज नहीं खाया

देश के अग्रणी टीवी न्यूज चैनल के खास शो के दौरान पूछे गए सवालों के क्रम में उम्र के राज वाले सवाल पर Yog Guru Baba Ramdev ने अपने ही अंदाज में मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि – ‘…मैंने करीब 15 दिन से कोई अनाज खाना बंद कर दिया है।

….एक चम्मच गाय का घी और च्यवनप्राश लेता हूं। पहले भी करीब 20 साल अनाज नहीं खाया था। ….मेरा राशन पर ध्यान कम और आसन पर ज्यादा रहता है।  शासन पर कम आत्मअनुशासन पर ज्यादा रहता है। भोजन पर कम भजन पर ज्यादा ध्यान रहता है’। 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संग योग गुरू बाबा रामदेव की फाइल फोटो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संग योग गुरू बाबा रामदेव की फाइल फोटो

आतंक मचाए HMPV  वायरस पर बिना नाम लिए Yog Guru Baba Ramdev ने दी यह सलाह…

इसी शो में आगे पूछे गए सवालों के जवाबों के क्रम में Yog Guru Baba Ramdev ने कहा कि – ‘सबको फिट रहना चाहिए। सत्ता पक्ष के नेता हों या विपक्ष के, सभी को फिट रहना चाहिए। …मैं चाहता हूं कि फिटनेस का क्रेज इतना हो कि लोग 80 साल तक फिट रहें।  

…मैं रोज सुबह तीन बजे उठता हूं। फिर  3 से 5 किलोमीटर की दौड़ लगाता हूं।

….(HMPV  वायरस के संदर्भ में…) जिसका फेफड़ा और इम्यूनिटी अच्छी होगी, वायरल उसका बाल बांका नहीं कर सकता। सब कमजोर के ही पीछे पड़ते हैं। इसलिए  योग करो…जंक फूड और फास्ट फूड से परहेज करो’।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संग योग गुरू बाबा रामदेव की फाइल फोटो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संग योग गुरू बाबा रामदेव की फाइल फोटो

Yog Guru Baba Ramdev बोले – योग के साथ उद्योग किया…सिर्फ बातों से विकसित नहीं बनेगा भारत…

इसी साक्षात्कार के दौरान Yog Guru Baba Ramdev ने पूछे गए अलग-अलग सवालों में अपने चिरपरिचित अंदाज में काफी गूढ़ भाव वाले जवाब भी दिए। Yog Guru Baba Ramdev ने कहा कि –‘… विकल्प रहित संकल्प होना चाहिए। मैंने जो कुछ हासिल किया है, वो किसी राजनीतिक दल की दम पर नहीं पाया है।  योग के साथ उद्योग किया है।  

…हमने योग से लोगों को स्वस्थ बनाया।  5 लाख लोगों को रोजगार दिया है। आगे भी 5 लाख लोगों को रोजगार देने की तैयारी है।  भारत बातों से विकसित नहीं बनेगा। बातें कम काम ज्यादा करना चाहिए’। 

योग गुरू बाबा रामदेव
योग गुरू बाबा रामदेव

Baba Ramdev बोले – राजनीति से अपने आपको 99 प्रतिशत अलग कर लिया है और योगनीति में लगा…

इसी क्रम में Yog Guru Baba Ramdev ने आगे कहा कि – ‘…ये सच है कि मैं अभी काले धन की बात बिल्कुल नहीं करता पर काले मन की बात करता हूं।  मैंने मोदी जी पर विश्वास किया। उन्होंने काफी प्रयास किए। मैंने राजनीति से अपने आपको 99 प्रतिशत अलग कर लिया है और योगनीति में लगा हूं।

…हमने योग से लोगों को स्वस्थ बनाया। मेरी वजह से लाखों लोगों की दवाइयां छूटी हैं।  मैंने लोगों को आरोग्य दिया है। मैं उद्योगपति नहीं योगपति हूं। अगर आप पुरुषार्थ करते हैं तो अर्थ आएगा ही। साधु पुरुषार्थ करेगा तो अर्थ आएगा। इस अर्थ को समाज में लगाना चाहिए।

…(पतंजलि के प्रोडक्टस के संदर्भ में) …सब कुछ अच्छा बनता है, इंसान के अच्छा बनने से। पतंजलि का 50 हजार करोड़ का टर्नओवर है। आगे 100 हजार करोड़ का लक्ष्य है। हम जो अर्जित कर रहे हैं, वो भारत माता को समर्पित है’। 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...