Advertisement
Advertisement

औरंगाबाद के Yogesh ने दारोगा परीक्षा में हासिल की सफलता

औरंगाबाद: राष्ट्रकवि दिनकर की उक्ति ‘खम ठोक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पांव उखड़। मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है’ को औरंगाबाद के योगेश कुमार ने चरितार्थ कर दिखाया है। योगेश कुमार ने बीपीएसएससी दारोगा परीक्षा में सफलता हासिल की है। योगेश औरंगाबाद के रफीगंज शहर के वार्ड नंबर चार के अब्दुलपुर निवासी बाबूलाल यादव के पुत्र हैं जिन्होंने घर से ही ऑनलाइन पढाई कर बीपीएसएससी दारोगा परीक्षा में सफलता हासिल की। योगेश ने चौथी कोशिश में यह सफलता हासिल की है।

योगेश ने बताया कि वह स्नातक की पढाई रांची से पूरी करने के बाद पटना में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगे। योगेश ने 2018 में पहली बार दारोगा परीक्षा दी थी लेकिन उसे निराशा हाथ लगी, 2020 में भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी लेकिन 2022 में मेंस तक सफल हुए लेकिन शारीरिक परीक्षा में सफलता नहीं मिली। लेकिन 2023 के दारोगा परीक्षा में योगेश ने अपने मेहनत के बल पर 1275 सफल अभ्यर्थियों में अपनी जगह बना ली।

परीक्षा में सफलता की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में ख़ुशी का माहौल है वहीं आसपास के लोग भी उनके घर पहुंच कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। योगेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता राजमुनि देवी, पिता बाबूलाल यादव, अपने शिक्षक प्रदीप कुमार और शारीरिक शिक्षक आनंद कुमार को दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- JDU के राष्ट्रीय महासचिव बने IAS अधिकारी मनीष कुमार वर्मा…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Yogesh Yogesh Yogesh

Yogesh

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...