सरकार का नया फरमान, 60 किया पार तो हो जायेगा….

पटना: राजधानी पटना में अटल पथ शहर का पहला एक्सप्रेस वे के रूप में माना जाता है। बिहार विधानसभा के समीप से लेकर दीघा घाट को जोड़ने वाली यह सड़क भीड़ भाड़ वाले इलाकों में एलिवेटेड है तो पूरे पथ को स्पीड के हिसाब से सुरक्षित किया गया है। यात्रा तेजी से पूर्ण होने के लिए बनाई गई इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती है। जांच में अधिकतम दुर्घटनाओं का कारण स्पीड ही पाया गया है जिसके बाद दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

परिवहन विभाग ने इस अटल पथ पर स्पीड लिमिट कम कर दिया है। पहले इस सड़क पर स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा था जिसे घटा कर अब 60 किलोमीटर कर दिया गया है। तय लिमिट से अधिक स्पीड में गाड़ी चलाते हुए पाए जाने पर चालक को दो हजार रूपये का चालान किया जायेगा। इसके साथ ही अगर बार बार यही गलती पाई जाती है तो फिर चालक का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

परिवहन विभाग के अनुसार ओवर स्पीडिंग की वजह से अटल पथ पर अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं जिसकी वजह से कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। अब स्पीड लिमिट कम होने के बाद से दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish Cabinet की बैठक आज, रोजगार पर रह सकता है विशेष फोकस

Atal Path Atal Path Atal Path

Atal Path

Saffrn

Trending News

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...

Digital Health Model में बिहार बना देश की मिसाल, MP के...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर हेल्थ डिजिटाइजेशन मॉडल...

Rotary District 3250 में Rathin Bhadra को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WASH...

रोटेरियन रथिन भद्र को Rotary International District 3250 Bihar-Jharkhand के लिए वर्ष 2026-27 हेतु Chair Water, Sanitation and Hygiene नियुक्त किया गया है।Rotary District...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img