गौ माता की आरती और गोशाला देखकर आप हो जाएंगे हैरान

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में गो माता की आरती और गोशाला देखकर आप हैरान हो जाएंगे. जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के पदमपुर गांव में लगभग सैकड़ों गो माता की आरती और पूजा की जाती है. मालूम हो की बिहार का यह पहला जिला सहरसा है जहां सैकड़ों गो माता के लिए गोशाला संचालित की जाती है.

सनातन धर्म के अनुसार गाय की सेवा महान सेवा है. गाय कृष्ण भगवान का रूप माना जाता है, जबकि लक्ष्मी के रूप में गाय की पूजा की जाती है. गौ सेवा की तस्वीर अब तक आप मथुरा, वृंदावन आदि जगहों पर आप देखे होंगे, लेकिन बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत सत्तरकटैया स्थित पदमपुर में संचालित गौ सेवा देख कर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा.

cow12 22Scope News

गायों के रखे गये हैं अलग-अलग नाम

दरअसल में यह गौ सेवा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक आशुतोष जी महाराज के तत्वावधान में संचालित हो रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि सैकड़ों गाय का नाम भी रखा हुआ है. उनके भक्त द्वारा एक आवाज देने पर गाय उन स्थलों पर पहुंच जाता है. सभी गाय को खुले जगहों पर रखी जाती है. सभी गाय का प्रत्येक दिन भक्तजनों के द्वारा सुबह शाम आरती की जाती है. बिहार झारखंड में शायद यह पहला संस्थान होगा जहां तन-मन से इतने आशुतोष महाराज के भक्त गाय की सेवा दिन रात करते हैं.

cow11 22Scope News

गाय पालने से ये मिलता है फायदा

भारत में वैदिक परंपरा के अन्तर्गत गाय को माता का रूप दिया गया है. गाय की सेवा में बहुत लाभ है. गाय की सेवा से टेंशन, माइग्रेशन दूर हो जायेगा. अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर है तो वह लगातार गाय की रीढ़ पर हाथ चालएं तो उनकी यह बिमारी दूर हो जाएगी. वैज्ञानिक के अनुसार गाय के ए1 की दूध खराबी करती है लेकिन ए2 की दूध फायदेमंद है. हमारे यहां सभी देशी नस्ल की दूध गाय से मिलती है और गाय के गोबर से वैज्ञानिक फायदे मिलते हैं. गाय की घी से कई तरह के लाभ मिलते हैं.

cow1 22Scope News

कई जगहों पर की जाती है गौ सेवा

cow123 22Scope News

गौरतलब है कि दस वर्षों से गाय की सेवा यहां की जा रही है. सभी गाय को खुला रखा जाता है. आशुतोष जी महाराज के निर्देश पर यह गौ सेवा पंजाब के नूर महल, दिल्ली के दिव्य धाम एवं बिहार के पदमपुर में की जाती है. गाय सेवा से कई तरहों का लाभ मिलता है. गाय के गोबर से विशेष खाद तैयार कर सब्जी आदि भी उगाया जाता है.

रिपोर्ट : राजीब झा

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...