Advertisment

लाइट लगाने के दौरान बिजली करंट के चपेट में आने से युवक हुआ घायल, हालत गंभीर

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के मदनपुर में बुधवार की बीती रात दीपावली के मौके पर घर में लाइट की सजावट करने के दौरान एक युवक बिजली करंट के चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। घायल की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी कपिल चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बाद परिजनों ने युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहा डॉक्टरों के द्वारा उपचार की जा रही है। घटना के संबंध परिजनों ने बताया कि दीपावली को लेकर नवीन अपने घर में लाइट लग रहा था। इसी दौरान अचानक छटपटाने की आवाज सुनाई दी, जिसको सुनते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने घर के लाइट काट दिया, तबतक नवीन बेहोश हो चुका था। जिसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...