बथानी में युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में 40 वर्षीय मदन राजवंशी को भूना

बथानी में युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में 40 वर्षीय मदन राजवंशी को भूना

गयाजी : जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर गांव में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गोपालपुर गांव थर्रा उठा। 40 वर्षीय मदन राजवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना आपसी विवाद से जुड़ी है। अपराधी पास के टोला राजेन्द्र नगर के बताए जा रहे हैं। खास बात यह भी हत्या करने वाले सभी तीन प्रमुख आरोपी आपस मे भाई हैं।

अचानक गोलीबारी से थर्राया गांव

अचानक चली गोलियों की आवाज से पूरा गोपालनगर थर्रा उठा। वारदात के बाद आलम यह था कि लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे थे। बथानी पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही मृतक के घरवाले और गांव वाले अपने अपने घर से बाहर निकले, तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। मृतक को अपराधियों ने तीन गोलियां मारी है। मृतक ईंट भट्ठे का ठेकेदार था। साथ ईंट भट्ठे पर काम भी किया करता था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम गयाजी मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में कराया जा रहा है।

मजदूर की तलाश में निकला था मृतक

पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के सगे बड़े भाई सदन राजवंशी ने बताया कि मदन अपने घर मे निर्माण कार्य में लगा हुए था। शाम के वक्त वह मजदूर ढूंढने के लिए राजेन्द्र नगर की ओर निकला था। रास्ते मे राजेन्द्र टोला के रहने वाले युवकों से बकझक हुई। इसके बाद उन युवकों ने घर से कट्टा लाकर मदन मांझी को गोली मार दी। इससे मदन की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या से तनाव की स्थिति, गांव में पुलिस बल तैनात

घटनास्थल पर पहुंचे नीमचक बथानी एसडीपीओ सुरेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। हत्या में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी चल रही है। हत्या की मूल वजह की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

ये भी पढे : मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपराध अनुसंधान में साक्ष्य संग्रहण के लिये 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों किया लोकार्पण

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...