Supaul में युवक की गोली मार कर हत्या

Supaul : सुपौल में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के जदिया निवासी भास्कर कुमार के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि जदिया निवासी भास्कर कुमार अहले सुबह मवेशी को चारा खिलाने के लिए घर के नजदीक ही अवस्थित अपने दालान पर जा रहे थे, उसी दौरान अपराधियों ने रास्ते में ही गोली। गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से अपराधी की गिरफ्तारी की मांग।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पटना में भी कोलकाता का असर, हड़ताल पर PMCH के जूनियर डॉक्टर, OPD बंद…  

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Supaul Police Supaul Police

SSC CHSL 2026: SSC CHSL 2026 में 2536 पदों पर भर्ती,...

 SSC CHSL 2026 में 2536 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास युवा 7 अक्तूबर तक LDC, JSA और DEO पदों के लिए आवेदन...

Ranchi Suicide Case: रांची में नर्स ने फांसी लगाकर दी जान,...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 26 वर्षीय नर्स ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के आरोप पर चौकीदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस...

JPSC Scam: 14वीं JPSC परीक्षा में बड़ा सिंडिकेट, अभ्यर्थियों से मांगे...

 14वीं JPSC परीक्षा में फर्जी तरीके से पास कराने वाले सिंडिकेट का CID ने खुलासा किया। सामान्य वर्ग से एक करोड़ रुपये तक मांगने...