अपराधियों ने लूट की नियत से युवक को मारी थी गोली, इलाज के दौरान मौत

पटना : मृतक चंदन कुमार (22 साल) एनएमसीएच अस्पताल अपने इलाजरत भाभी को खाना पहुंचाने गुलजरबाग स्टेशन के समीप रेलवे लाईन क्रॉस कर रहा था। उसी दरम्यान तीन अज्ञात अपराधियों ने लूट की नियत से विरोध करने पर चंदन को पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की सूचना पर रेल पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक नालंदा जिले का रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी पटना अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि 10 मार्च को पटना सिटी गुलजारबाग रेल पटरी से लूट करने के दौरान चाकू मारकर फरार अपराधियों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट और हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। रेल पुलिस ने घटना में शामिल कुल तीन अपराधी कुंदन, रौशन और बिल्टू को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से चाकू सहित सात मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधी कुंदन के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। फिलहाल रेल पुलिस स्थानीय थाने से गिरफ्तार अपराधियों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़े : Breaking : 2 लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...