Advertisment

Birthday मना रहे युवकों की पुलिस से हुई झड़प, गोली लगने से एक युवक….

रोहतास: सासाराम में बीती रात पुलिस और कुछ युवकों में झड़प हो गई जिसके बाद गोलीबारी भी हुई। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि झड़प में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस और युवकों के बीच झड़प हुई। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी के रहने वाले अशोक कुमार सिंह के पुत्र के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि जीटी रोड के समीप कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे और इसी दौरान यातायात डीएसपी आदिल बेलाल अपनी टीम के साथ कहीं जा रहे थे तभी उनकी युवकों के साथ झड़प हुई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि डीएसपी के अंगरक्षकों ने गोली चलाई थी जिसके बाद युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए जिसकी जानकारी मिलने के बाद एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि सासाराम मुख्यालय के बीच स्थित नगर निगम तालाब के पास स्थित एक परिसर में कुछ लोग जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे इसी दौरान डीएसपी कहीं से लौट रहे थे और उनकी युवकों के साथ झड़प हो गई जिसके बाद डीएसपी के अंगरक्षकों ने गोली चला दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले में एसपी ने बताया कि झड़प में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। फ़िलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को शव सौंप दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Governor ने बाढ़ राहत सामग्री वाहन को किया रवाना

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Birthday Birthday Birthday

Birthday

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...