Advertisment

बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत,दाउदनगर-गोह पथ चार घंटे जाम

औरंगाबादः हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया-देवहरा एनएच 120 पथ पर महमदपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रुप में घायल हो गएं, महमदपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विवेक कुमार मौत हो गई. जबकि बाईक चालक गोह थाना क्षेत्र निवासी रामाकांत दास को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई.

बताया जाता है कि मृतक फौरेस्ट विभाग में नौकरी की तैयारी को लेकर प्रति दिन सड़क पर दौड़ लगाता था, इसी दौरान यह घटना घटी. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर एनएच 120, दाउदनगर-गोह पथ को चार घंटे जाम कर दिया.

हादसे की जानकारी प्राप्त होने पर हसपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह महमदपुर गांव पहुंचे और सड़क जाम कर रहे परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण किसी को सुनने के लिए तैयार नहीं थे.

Bike 02 22Scope News

बाद में आक्रोशित विधायक प्रतिनिधि सचिन कुमार,नागेश्वर यादव, संतोष शर्मा, सतेन्द्र पासवान,दुधेश्वर कुशवाहा,रवि शर्मा ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया.

 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...