पटना में Bike समेत आहर में गिरा युवक, डूब कर मौत

पटना: राजधानी पटना के बिक्रम में एक बुलेट सवार युवक की आहार में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बिहटा के लई गांव निवासी सोहन चौधरी का पुत्र विशाल चौधरी के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बुलेट सवार विशाल चौधरी दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कासीमचक से अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था तभी मझौली गांव के पास अचानक उसके बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह आहर में चला गया। आहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच कर शव खोज कर आहर से निकाला। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि कल देर शाम बिक्रम थानाक्षेत्र के मझौली गांव के महामाया मंदिर के आहर में एक बाइक सवार युवक डूब गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन रात होने के कारण काफी खोजबीन के बावजूद शव बरामद नहीं किया जा सका। पुलिस ने बाइक रात में ही बरामद कर लिया था। स्थानीय गोताखोर की सहायता से सुबह में शव बरामद कर लिया गया है और परिवार को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को पटना एम्स भेज कर आगे की कानूनी करवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- State Govt. लोगों के जमीन हड़प कर बनाना चाहती है अपना लैंड बैंक, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bike Bike Bike

Bike

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...