युवा नेत्री ने मंत्री से मुलाकात कर की पुल निर्माण शुरू करने की मांग, कहा…

युवा नेत्री ने मंत्री से मुलाकात कर की पुल निर्माण शुरू करने की मांग, कहा...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) की युवा नेत्री कोमल सिंह ने बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात कर मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड अंतर्गत रजुआघाट में बागमती नदी पर पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। युवा नेत्री कोमल सिंह एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह का एक मांग पत्र भी मंत्री अशोक चौधरी को सौंपा। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी को मामले से अवगत करवाते हुए जानकारी दी कि मुजफ्फरपुर के गायघाट में रजुआघाट में बागमती नदी पर एचएल पुल निर्माण की मंजूरी दी गई थी।

यह भी पढ़ें – बिहार पुलिस तैनात करेगी कोर्ट नायब और कोर्ट प्रभारी, लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी…

पुल का निर्माण कार्य शुरू भी किया गया लेकिन नींव निर्माण में गड़बड़ी की वजह से निर्माण एजेंसी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिसकी वजह से पुल निर्माण कार्य अधड में अटक गया। पुल पुनर्निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग में जमा किया गया है। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी से मांग की कि पुल निर्माण कार्य को अविलंब शुरू करवाई जाये ताकि इस क्षेत्र की जनता को आवागमन में सहूलियत मिल सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   फिरंगी लाल के हाथ का करिश्मा, बनाते हैं हाथी के अंदर हाथी, अनोखी कला से…

LN Mishra 1 22Scope News

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Vaishali International Buddhist Conference 2026: वैशाली में जुटेंगे बौद्ध देशों के...

Vaishali International Buddhist Conference 2026, पटना: बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन-2026 की...

Dehri Pickup Accident 2026: डेहरी में प्याज लदे पिकअप ने दो...

Dehri Pickup Accident 2026, रोहतास: रोहतास जिले के डेहरी इलाके में शुक्रवार को जख्खी बिगहा सर्विस लेन पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो...

Ishan Kishan Deoghar Visit: क्रिकेट के मैदान के बाद बाबा के...

Ishan Kishan Deoghar Visit: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने...