गुरारू में शाह का हुआ विरोध, युवाओं ने लगाए मुर्दाबाद की नारे

औरंगाबाद : औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के गुरारू में कल यानी बुधवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा का संबोधन करने पहुंचे थे। जैसे ही अमित शाह का हैलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंड किया वैसे ही यादव जाति के कुछ युवाओं की टोली ने बीजेपी मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद और लालू यादव जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। जिसकी आवाज आप इस विडियो में भी सुन सकते हैं।

जिसमें विरोधकर्ता ने यह साफ कहा है कि बिहार में गोवार की धरती पर स्वागत नहीं विरोध होगा। वायरल वीडियो में युवाओं के द्वारा यह बात कही जा रही है। जब बिहार के लोग गुजरात जाता है तो उसके साथ मारपीट किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि गुजरात में कई बिहारियों की हत्या भी कर दी गई है। हालांकि विरोध कर रहे युवाओं को पुलिस ने समझाने की भी कोशिश किया लेकिन युवा मानने को तैयार नहीं थे। युवाओं ने अमित शाह वापस जाओ का नारा लगाते रहे। लेकिन वायरल वीडियो देखने से यह साफतौर से जाहिर होता है कि यह विरोध किसी खास लोगों के द्वारा पारियोजित किया गया था।

यह भी पढ़े : Breaking : PM के बाद शाह की बारी, गुरारू में गरजेंगे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...

Bihar Law and Order Review: बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस,...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed, रांची: झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। इस संबंध में...