Advertisment

अंगदान और रक्तदान के लिए युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति करेगी लोगों को जागरूक

रांचीः युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के बैनर तले पिस्का मोड़ में मीटिंग हुई, जिसमें रांची महानगर काली पूजा समिति, औद्योगिक रामनवमी पूजा समिति और श्री राम सेना के लोग शामिल हुए। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि हम लोग रांची के जितने भी सामाजिक संस्था हैं और जो भी सामाजिक लोग हैं उन सब को जोड़कर मरणोपरांत अंगदान एवं रक्तदान का कार्यक्रम रखना चाहते हैं। इस कार्यक्रम से पूरे इंडिया में झारखंड का नाम ऊंचा हो। इस कार्यक्रम का नाम ‘दानवीर’ होगा और इसी बैनर पर हमलोग सारे सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, सभी राजनीतिक पार्टी और सामाजिक लोगों को जोड़ेंगे।

युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के संरक्षक दीपक ओझा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे लोगों का साथ चाहते हैं जो शहर-शहर घूमते हैं। औद्योगिक रामनवमीपूजा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि युवा रांची महानगर पूजा समिति की सोच को हम सलाम करते हैं। मैं और मेरी पूरी टीम इस नेक कार्य में पूरे तन मन धन से लग कर इसमें कीर्तिमान हासिल करेंगे। रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि यह एक अच्छी सोच है, जिससे कि समाज का और गरीब लोगों का भला होगा। श्रीराम सेना के अध्यक्ष विकास जयसवाल ने कहा कि दानवीर अपने आप में एक बड़ा नाम है और यह कार्यक्रम पूरे इंडिया में फेमस होगा क्योंकि इसका लक्ष्य बिल्कुल साफ है कि इससे लोगों की मदद होगी।

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...