रांची. डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर के निर्देश पर आज दिनांक 29.06.2025 को नामकुम प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मेगा लीगल एमपावरमेंट शिविर आयोजन किया गया एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर, PLV’s प्रहलाद कुमार उपाध्याय, लता कुमारी, अनीता देवी, युधिष्ठिर महतो, रूही कुमारी, तारा मिंज, जश्निता टोप्पो, प्रीति कुमारी, विनोद कच्छप, एवं प्रखंड से LEO, CDPO, BPRO, एवं JSLPS के सदस्य उपस्थित हुए।
उपस्थित लोगों को डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने नालसा व झालसा के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथी अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में कोई भी निराश्रित बच्चे-बच्चियों हो तो डालसा, रांची को सूचित करे या थाना क्षेत्र में कार्यरत पीएलवी से सम्पर्क करें। निराश्रित बच्चों का हर संभव मदद डालसा करेगा।
डॉन अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि बच्चे-बच्चियों को नशा से दूर रहना चाहिए। नशा से धन व समय की हानि होती है। आगे उन्होंने लोगों से कहा कि नशा में गिरफ्त बच्चों, युवाओं व लोगों को चिन्हित कर नशा उन्मूलन कार्यालय या अस्पताल में ले जाकर उनका समूचित ईलाज करें। लॉ विभाग की HOD सुरभि मैम ने विधिक सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी, PLV लता कुमारी ने वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के बारे में जानकारी दी।