भागलपुर में बेखौफ हुए बदमाश, लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

भागलपुर : जिले में इन दिनों बदमाश बेखौफ हो गया है. यहां आये दिन बम विस्फोट, हत्या, लूट, छिनतई जैसी घटनाएं होती रहती है. ताजा मामला मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की है. टूटा पुल के पास बदमाशों ने लूट के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या कर दी है. मृतक युवक का नाम मो. इमरान बताया जा रहा है. वे शाहकुंड थाना के समस्तीपुर का रहने वाला था. घटना मंगलवार करीब तीन बजे की है.

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में टूटा पुल के समीप करीब तीन बजे बाइक सवार एक युवक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक बाइक लूटने के दौरान गोली मार कर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. वहीं क्षतिग्रस्त बाइक व हेलमेट का टुकड़ा भी मिला है.

घटना की सूचना पर सिटी एएसपी शुभम आर्य, नाथनगर इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन, मधुसूदनपुर ओपी प्रभारी संतोष शर्मा, सजौर थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा सहित पुलिस दल मौके पर पहुंच जांच में जुट गए. मृतक की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के समस्तीपुर ज्वाखर गांव निवासी मो. नेशार अली के पुत्र मो. इमरान के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मो. इमरान लोगों के घर-घर जाकर फ्रीज, एसी आदि की सर्विसिंग का काम करता था. घर से आज सुबह ही किसी कस्टमर के घर फ्रीज ठीक करने गया था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है. वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है.

बता दें कि भागलपुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है. भागलपुर पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में भी फेल साबित हो रही है. यहां अपराधी दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. इलाके में लगातार हो रही घटना से लोग काफी डरे सहमे है.

रिपोर्ट: नंदन कुमार झादहेज के चक्कर में विवाहिता की हत्या, श्मशान घाट से पुलिस ने उठायी लाश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!