भोजपुर जिले के बनकट गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के बनकट गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या शनिवार को कर दी गई। बता दे की लहरपा निवासी भाजपा नेता बबलू सिंह का भाई था रितेश जो पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था। इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम है।

मृतक लहरपा निवासी बबलू सिंह का भाई बताया जा रहा है

फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं लेकिन चर्चा है कि पूर्व के विवाद से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक लहरपा निवासी बबलू सिंह का भाई बताया जा रहा है। जिसका नाम रितेश उर्फ भुवर था। वह अपनी पत्नी जो शिक्षिका है उसे बनकट से छोड़कर वापस लौट रहा था तभी घात लगाए बदमाशों ने हत्या कर दी।

Bhojpur Hatya 1 22Scope News

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है – सदर SDPO राजकुमार साह

आपको बता दें कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में अपराधी थे। आरा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने आवास से हमेशा स्कूटी लेकर पत्नी को पहुचाने बनकट स्कूल ले जाया करते थे।

Bhojpur Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : ट्रक से पकड़ी गई विदेशी शराब, 8 तस्कर गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

5 अप्रैल को Tejaswi Yadav पहुंचेंगे झारखंड, झारखंडी रीति रिवाज से...

Jharkhand: आज 4 अप्रैल 2026 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Tejaswi Yadav की रांची आने...

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर व बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल निरीक्षण कर...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डाल्टनगंज से मुंबई के लिए अब चलेगी...

Palamu: पलामू के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब डाल्टनगंज से यात्री डायरेक्ट मुंबई का सफर तय कर सकेंगे। बता...

गयाजी के कुरमावां में लड़कियों की शिक्षा ने बदली तस्वीर

पटना : शिक्षा वो पंख है जिससे हर सपना उड़ान भर सकता है। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप...

पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, STF की कार्रवाई में एक को लगी...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। एसटीएफ की मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img