जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी

गयाजी : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र राय उर्फ सरदार को नालंदा जिले के लहरीया सराय से साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए खुलेआम हमला करने की धमकी देता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और साइबर थाने की विशेष टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

साइबर DSP अब्दुर रहमान दानिश के नेतृत्व में गठित टीम ने नालंदा के लहरिया सराय मोहल्ले में छापेमारी की

साइबर डीएसपी अब्दुर रहमान दानिश के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार देर रात नालंदा के लहरिया सराय मोहल्ले में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी राजेंद्र राय उर्फ सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया लाया गया। डीएसपी अब्दुर रहमान दानिश ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का किसी राजनीतिक संगठन या व्यक्ति से कोई संबंध है या नहीं।

Gaya Police 1 1 22Scope News

साथ ही इस पहलू की भी जांच की जा रही है

साथ ही इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि उसने यह वीडियो किसी के उकसावे या दबाव में बनाकर वायरल किया था अथवा यह उसकी व्यक्तिगत हरकत थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

Gaya Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, 2 दिन पहले युवक की हुई थी हत्या

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...