पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, 2 दिन पहले युवक की हुई थी हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद में 21 मई की देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। दो दिन पहले जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र में दीपक कुमार नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। उसी की हत्या में गिरफ्तार बिक्कू सिंह को लेकर पुलिस इस कांड में प्रयोग में लाए गए हथियार को बरामद करने घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के निकट नहर किनारे पहुंची थी। इसी दौरान अपराधी बिक्कू सिंह ने उसी हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। बिक्कू सिंह की ओर से की फायरिंग में एक गोली घोसी थाना प्रभारी की गाड़ी में लगी, उसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की।

पुलिस को जवाबी कार्रवाई में करनी पड़ी फायरिंग, बिक्कू के बायें पैर में लगी गोली – ASP मनोज कुमार पांडे

आपको बता दें कि जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की फायरिंग में बिक्कू सिंह के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस घायल बिक्कू सिंह को लेकर पीएचसी घोसी पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जहानाबाद सदर अस्पतला में भर्ती कराया गया। जहानाबाद के एएसपी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि दो दिन पहले दीपक कुमार की हत्या के मामले में आरोपी बिक्कू सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही ही पर पुलिस घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के निकट नहर किनारे से हथियार बरामद कर रही थी। जब अपराधी बिक्कू सिंह ने छुपाया हुआ हथियार निकाला तो उसने उसी हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।

Jehanabad Hatya 1 1 22Scope News

अपराधी की फायरिंग से निकली गोली घोसी थाना प्रभारी की गाड़ी पर लगी और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी – SP अपराजित लोहान

वहीं जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान का कहना है कि अपराधी की फायरिंग से निकली गोली घोसी थाना प्रभारी की गाड़ी पर लगी और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जो अपराधी के बाएं पैर में लगी और वह वहीं पर गिर गया। पुलिस उसे उठाकर तुरंत इलाज के लिए पहले पीएचसी घोसी ले गई और वहां प्राथमिक उपचार के बाद फिर उसे सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जहानाबाद सदर अस्पताल को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहां मीडिया को जाने की इजाजत नहीं है। इलाज करने के लिए आने वाले रोगियों को भी पूछताछ करने के बाद केवल रोगी को अस्पताल में जाने दिया जा रहा है।

Jehanabad Hatya 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : जहानाबाद सदर अस्पताल विवाद पर SP की सफाई, डॉक्टरों से बदसलूकी के आरोपों को बताया निराधार

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...