Advertisment

Jharkhand में पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध मौत, दूसरा सड़क दुर्घटना में…

औरंगाबाद: औरंगाबाद से दोस्तों के साथ झारखंड गए 6 युवकों में एक की संदिग्ध मौत हो गई जबकि दूसरा लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। मृतक की पहचान औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के कैंडी गांव निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में की गई जबकि घायल की पहचान ज्ञानू सिंह है। मामले में परिजनों ने पीट कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए सड़क दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है।

मामले में परिजनों ने बताया कि मृतक अंकित अपने 6 दोस्तों के साथ पलामू के हरिहरगंज पार्टी के लिए गया था जहां उसकी कहा सुनी एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों के साथ हो गई। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पिटाई शुरू कर दी जिसके बाद मृतक के साथी उसे छोड़ कर मौके से भाग गए।

स्कॉर्पियो सवार लोगों ने अंकित की पीट पीट कर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया। वहीं पलामू से लौटने के क्रम में रिसियप के समीप बाइक अनियंत्रित होने से सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    लालू राज में अपराधी Gun दिखा लूटते थे, नीतीश राज में अधिकारी कलम दिखा कर- PK

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Jharkhand Jharkhand

Jharkhand

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...