Advertisement
Advertisement

सड़क दुर्घटना में Bike सवार किशोर की मौत, एक अन्य जख्मी

औरंगाबाद: औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक अन्य किशोर जख्मी हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों में मातम का माहौल हो गया। घटना औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहरा गांव के समीप एनएच 19 की है।

मृतक की पहचान गया जिलांतर्गत वजीरगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव के देवेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अमित राज के रूप में की गई जबकि घायल किशोर मृतक का मित्र है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रत्येक रविवार को देव स्थित सूर्य मंदिर में पूजा करने जाता था। घटना के वक्त भी वह अपने मित्र के साथ सूर्य मंदिर से पूजा कर बाइक से लौट रहा था तभी यह घटना घटी। घटना में किशोर की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं घायल का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जिनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘Law इजाजत दे तो…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सांसद पप्पू यादव ने…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bike Bike Bike

Bike

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...