श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला पथ, पहली बार कई नई टेंट सिटी बनेंगी

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्देश दिए।


श्रावणी मेला 2026 Update पटना: बिहार में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्यटन विभाग ने इस वर्ष के मेले को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को पर्यटन विभाग के कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े भागलपुर, मुंगेर तथा बांका के जिला पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में सचिव ने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए टेंट सिटी, शौचालय, स्नानघर, शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली, कांवर स्टैंड, सूचना केंद्र और मनोरंजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

श्रावणी मेला 2026 Update:सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा पूरा मेला मार्ग

पर्यटन विभाग ने इस वर्ष श्रावणी मेला पथ को पूरी तरह शिवमय बनाने का लक्ष्य तय किया है। बाबा अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज से लेकर बिहार सीमा स्थित दुम्मा तक पूरे मार्ग पर विशेष सजावट की जाएगी। जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार, आकर्षक लाइटिंग, धार्मिक थीम आधारित सज्जा और शिव मंत्रों के जाप की ध्वनि से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया जाएगा।

इसके अलावा अजगैबीनाथ धाम सहित विभिन्न टेंट सिटी में लाइट एंड साउंड शो, फाउंटेन शो, लेजर शो और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रावणी मेले की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया जाएगा।


Key Highlights

30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा श्रावणी मेला।

सुल्तानगंज से बिहार सीमा दुम्मा तक शिवमय बनाया जाएगा मेला पथ।

पहली बार धौरी, असरगंज, तारापुर और संग्रामपुर में भी टेंट सिटी की व्यवस्था।

सभी टेंट सिटी में जीविका दीदी की रसोई, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उद्घाटन और समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार देंगे प्रस्तुति।


श्रावणी मेला 2026 Update:पहली बार कई नए स्थानों पर बनेंगी टेंट सिटी

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार आवासन सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। पर्यटन सचिव ने विभिन्न जिलों में बेडयुक्त टेंट सिटी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ परिसर में पूर्व के 200 बेड की जगह 500 बेड की व्यवस्था होगी। बांका जिले के अबरखा में 600 बेड, पहली बार धौरी में 200 बेड और गोड़ियारी में 250 बेड की क्षमता वाली टेंट सिटी बनाई जाएगी।

वहीं मुंगेर जिले के खैरा और धोबई में 200-200 बेड की व्यवस्था होगी। पहली बार असरगंज में 300 बेड, तारापुर में 200 बेड तथा संग्रामपुर में 200 बेड वाली टेंट सिटी स्थापित की जाएगी। सभी टेंट सिटी में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बिजली, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा और कांवर स्टैंड उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से इस बार सभी टेंट सिटी में जीविका दीदी की रसोई की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

श्रावणी मेला 2026 Update:राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय कलाकारों की होगी प्रस्तुति

श्रावणी मेले के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। पर्यटन सचिव ने निर्देश दिया कि मेले की पूरी अवधि में विभिन्न टेंट सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

मेले के उद्घाटन और समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं प्रत्येक सोमवार को राज्यस्तरीय कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि अन्य दिनों में जिलास्तरीय कलाकार श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। कलाकारों के चयन के लिए सभी जिलों में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अतिरिक्त भागलपुर में विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले की तर्ज पर 25 स्वीस कॉटेज भी विकसित किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक भूमि जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा।

बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक चंदन चौहान सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Highlights

Ranchi Railway Station Parking Charge: दोपहिया पार्किंग हुई दोगुनी, Airport से...

रांची रेलवे स्टेशन की पार्किंग फीस में पांच साल बाद बढ़ोतरी की गई है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग 10 से बढ़कर 20 रुपये हुई,...

Dhanbad Dog Attack: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे...

धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में 18 लोगों को घायल कर दिया। 5 गंभीर घायलों को...

Sahibganj Mining Scam: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में Lokayukta...

साहिबगंज के 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पत्थर खनन घोटाले में लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। डीएमओ को नोटिस जारी कर अगस्त...