डॉक्टर को मरीज की बीमारी का नहीं पता, मौत

बोकारोः बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत मजदूर जालू सिंह की मौत के बाद परिजनों एवं विस्थापित नेताओं ने मुआवजा एवं नियोजन की मांग को लेकर बोकारो जनरल अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

धरना 22Scope News

धरना को संबोधित करते हुए विस्थापित नेता रघुनाथ महतो ने कहा कि 6 जनवरी को बोकारो जनरल अस्पताल में मरीज जालू सिंह को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन कुछ दिन अस्पताल में इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों ने बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं

जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनका किडनी फेल है जबकि बीजीएच में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उनके बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं किया था। जिससे साफ जाहिर होता है कि अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के कारण मजदूर की मौत हुई।

ये भी पढ़ें- 150 साल पुरानी ग्राम काली की खास पूजा 

दूसरी ओर आज तक मृत मजदूर के आश्रितों को ना तो नियोजन दी गई और ना ही उन्हें मुआवजा मिला है। विस्थापित नेता ने कहा कि जब तक नियोजन एवं मुआवजा नहीं दी जाती है तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand 108 Ambulance: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मियों ने...

Jharkhand 108 Ambulance, रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर...