मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले में मांगा जवाब

रांची: ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब मांगा है। ईडी ने इस मामले में याचिका दायर कर सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

ईडी की ओर से आरोप लगाया गया है कि गोंदा थाने की पुलिस उनके अधिकारियों को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। ईडी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता एके दास और सौरभ कुमार ने स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग दोहराई, जिससे सच सामने आ सके।

हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 20 नवंबर तक इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह मामला तब सामने आया जब ईडी ने 29 जनवरी को सोरेन के दिल्ली आवास पर छापेमारी की थी, जिसके बाद सोरेन ने ईडी अधिकारियों पर उनके समुदाय को परेशान और बदनाम करने के आरोप लगाते हुए गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

हाईकोर्ट ने इस एफआईआर के संबंध में गोंदा थाने की पुलिस द्वारा ईडी अधिकारियों को भेजे गए नोटिस पर रोक लगा दी थी और किसी भी तरह की कार्रवाई पर भी रोक लगाई थी।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...