गर्ल्स हॉस्टल के कैंपस से आर्म्स सप्लायर को एसटीएफ ने दबोचा, दोनाली राइफल और रिवाल्वर बरामद

रिपोर्टः आशीष कुमार

गयाः जिले की एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में गर्ल्स हॉस्टल के कैंपस से आर्म्स सप्लायर को दबोचा गया है. उसके पास से दोनाली राइफल, एक रिवाल्वर और पिस्टल की बरामदगी की गई है. इसके अलावा 11 कारतूस और मैगजीन भी मिले हैं. एएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी, गर्ल्स हॉस्टल के कैंपस से सप्लायर ने भागने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी, कि आर्म्स सप्लायर का गिरोह सक्रिय है. सूचना के बाद एएसपी के नेतृत्व में एसटीएफ और रामपुर थाना की पुलिस को मिलाकर विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम ने रामपुर थाना अंतर्गत एपी कॉलोनी गांगो बिगहा स्थित सुदामा गर्ल्स हॉस्टल के गौशाला में छापेमारी की. इस दौरान एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन और एक रिवाल्वर बरामद किया गया. वहीं 11 जिंदा कारतूस भी मिले. बाद में चली छापेमारी में दोनाली राइफल की भी बरामदगी की गई है, जो कि लाइसेंसी सताया जाता है. हालांकि पुलिस सत्यापन कर रही है, कि बरामद दोनाली राइफल अवैध है या लाइसेंसी.

सुदामा गर्ल हॉस्टल का केयरटेकर करता था सप्लाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष टीम ने मौके से अजय कुमार नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी की है. यह टिकारी का रहने वाला है. इसने एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई को देख भागने की कोशिश की. किंतु इसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह सुदामा गर्ल्स हॉस्टल का केयरटेकर बताया जाता है. इस मामले को लेकर रामपुर थाना में कांड संख्या 462/23 दर्ज की गई है.

बीते साल हुई छापेमारी में भी मिले थे हथियार

पुलिस की मानें, तो सुदामा गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा आर्म्स सप्लाई का इस तरह का मामला दूसरी बार आया है. इससे पहले 2021 में भी इस तरह की घटना सामने आई थी. उस समय भी हथियार बरामद किए गए थे. अब शुक्रवार को भी छापेमारी में तीन अलग-अलग हथियार और 11 राउंड कारतूस, मैगजीन की बरामदगी की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आर्म्स सप्लाई करने में सक्रिय गिरोह के खुलासे में जुटी हुई है.

तीन हथियार के साथ एक को किया गया है गिरफ्तार: एसएसपी

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि तीन हथियार की बरामदगी की गई है. सुदामा गर्ल्स हॉस्टल के गौशाला वाले कैंपस में चली कार्रवाई में एसटीएफ और रामपुर थाना की पुलिस को सफलता मिली है. छापेमारी में एसटीएफ के अलावे रामपुर थाना के थानाध्यक्ष रवि कुमार शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और पूरे गिरोह का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है.

 

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...