श्रावणी मेला 2026 को लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी। कांवरिया पथ पर हेल्थ कैंप, ALSA BLSA एम्बुलेंस, 102 और 104 टोल फ्री सेवा समेत श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम।
श्रावणी मेला 2026 Health Update पटना: बिहार सरकार ने श्रावणी मेला 2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत और स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि की मौजूदगी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रावणी मेला से जुड़े 14 जिलों के सिविल सर्जनों ने तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना, चिकित्सकों की तैनाती और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
श्रावणी मेला 2026 Health Update:कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य शिविर और एम्बुलेंस की विशेष व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि सुल्तानगंज से देवघर कांवरिया पथ सहित प्रमुख मेला क्षेत्रों में प्रत्येक दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे। इन शिविरों में चिकित्सक, एएनएम, पैरामेडिकल कर्मी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन, बेड और अन्य चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ALSA) और बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (BLSA) की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालु निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 102 और स्वास्थ्य संबंधी सहायता व जानकारी के लिए 104 टोल फ्री नंबर का उपयोग कर सकेंगे।
Key Highlights
श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने की समीक्षा।
कांवरिया पथ पर हर 2 से 3 किलोमीटर पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित होंगे।
ALSA और BLSA एम्बुलेंस सेवाओं के साथ 102 और 104 टोल फ्री नंबर उपलब्ध रहेंगे।
एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी स्नेक वेनम सीरम का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश।
14 जिलों के सिविल सर्जनों को स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश।
श्रावणी मेला 2026 Health Update:सर्पदंश और जलजनित रोगों से बचाव पर रहेगा विशेष फोकस
स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या स्वास्थ्य आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की पूरी तैयारी रहे। स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश, जलजनित रोगों और अन्य आपात स्थितियों के उपचार के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) और एंटी स्नेक वेनम सीरम (ASVS) का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी रेफरल अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया है।
श्रावणी मेला 2026 Health Update:14 जिलों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, समस्तीपुर और सिवान के सिविल सर्जनों को अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों का विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों को स्वास्थ्य शिविरों की संख्या, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, दवाओं के भंडारण तथा एम्बुलेंस सेवाओं की अद्यतन जानकारी के साथ विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग मेले के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाएगा। प्रमुख मेला स्थलों और स्वास्थ्य शिविरों में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे, जिन पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क नंबर भी अंकित होंगे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला 2026 के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को समय पर सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Highlights


















