‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के उपलक्ष्य में 1100 श्रद्धालुओं के लिए ‘सोमनाथ यात्रा’ का आयोजन

पटना : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के उपलक्ष्य में बिहार सरकार द्वारा लगभग 1100 श्रद्धालुओं के लिए 20 जुलाई 2026 को दो दिवसीय ‘सोमनाथ यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का संचालन बिहार सरकार द्वारा किया जाएगा। वहीं, सोमनाथ में आवास और स्थानीय परिवहन, स्वागत एवं विदाई कार्यक्रम सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गुजरात सरकार द्वारा की जाएगी।

सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग प्रणव कुमार ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आगामी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली ‘सोमनाथ यात्रा’ की तैयारियों के क्रम में आज सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग प्रणव कुमार ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय रूबी और निदेशक संग्रहालय कृष्ण कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Minister Dr. Pramod Kumar 1 22Scope News

सचिव प्रणव कुमार ने कहा- सोमनाथ यात्रा बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहल है

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के स्वागत, पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता, सूचना सहायता केंद्र, सामान प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि सोमनाथ यात्रा बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहल है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं गरिमामय यात्रा का अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए यात्रा की प्रत्येक व्यवस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर बल दिया।

सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है – मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। यह यात्रा देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। बिहार सरकार श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Minister Dr. Pramod Kumar 22Scope News

कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इस यात्रा की प्रत्येक व्यवस्था को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इस यात्रा की प्रत्येक व्यवस्था को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि यह यात्रा राज्य की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का माध्यम बन सके। राज्य सरकार द्वारा इस आयोजन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है तथा यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विभाग विभिन्न संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन की दिशा में आवश्यक पहल कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान रेलवे प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर यात्रा के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई

निरीक्षण के दौरान रेलवे प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर यात्रा के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 20 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली सोमनाथ यात्रा में लगभग 1100 श्रद्धालु विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं बिहार सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

यात्रा का शुभारंभ 20 जुलाई 2026 को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी द्वारा होगा

यात्रा का शुभारंभ 20 जुलाई 2026 को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी द्वारा होगा। श्रद्धालु सोमनाथ धाम के दर्शन एवं भ्रमण के उपरांत 26 जुलाई 2026 को वापस पटना लौटेंगे। यात्रा के सफल संचालन हेतु वातानुकूलित रेल यात्रा, भोजन, श्रद्धालुओं के लिए विशेष किट, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा, स्वयंसेवक सहित सभी अन्य सुविधाएँ बिहार सरकार द्वारा की जाएगी।

Minister Dr. Pramod Kumar 2 22Scope News

देशभर में भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है

यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने और उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है, जिसके माध्यम से देशभर में भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण ने कहा- पर्यटन स्थलों पर नजर आएंगे जीविका के उत्पाद, हाट-बाजार बनाने की तैयारी

Highlights

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...