राजधानी Patna में दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, कल ही सीएम ने…

पटना: बड़ी खबर राजधानी Patna से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक करोड़ रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। घटना राजधानी Patna के अशोक नगर रोड नंबर 14 की है जहां अपराधियों ने जमीन देखने आये एक कारोबारी से एक करोड़ रूपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि अपराधी लूटपाट के बाद नवादा की तरफ भाग गये। बताया जा रहा है कि जमीन दलाल ने नीतीश और महेश नाम के दो व्यक्ति को जमीन देखने के नाम पर बुलाया था।

यह भी पढ़ें – Cancer प्रोडक्ट हैं तेजस्वी और उनका परिवार, मांझी ने कहा ‘पूरे परिवार को…’

इस दौरान दोनों के पास 50-50 लाख रूपये से भरा बैग था जिसे जमीन देखने के दौरान ही अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद Patna के कंकड़बाग थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि सोमवार को भी बिहार विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर जम कर हंगामा किया था साथ ही मुख्यमंत्री ने डीजीपी और मुख्य सचिव के साथ बैठक कर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हर कदम उठाने का निर्देश दिया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Blissful Bihar: भारतीय सेपक टाकरा टीम की जर्सी पर एक वर्ष तक लिखा रहेगा…, खेल मंत्री ने किया अनावरण…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img