छठ पर्व मनाने ससुराल जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 बच्चे सहित 5 घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भैरोपुर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति पत्नी एवं बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वह अपनी पत्नी, 2 बेटी व बेटे के साथ नबीनगर के टंडवा से छठ पर्व करने अपने ससुराल दाउदनगर जा रहे थे – घायल बाइक सवार बिरजू

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल बाइक सवार बिरजू ने बताया कि वह अपनी पत्नी, दो बेटी एवं एक बेटे के साथ अपने गांव नबीनगर के टंडवा से छठ पर्व करने अपने ससुराल दाउदनगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भैरोपुर के समीप पहुंची तेज गति से आ रही वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को रेफर किया गया है। घायल सभी बच्चों की उम्र तीन वर्ष से पांच वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Aurangabad Acc 1 22Scope News

यह भी पढ़े : एक रात में उजड़ गई मेहनत : तेज तूफान व बारिश से हजारों एकड़ मकई-गेहूं की फसल बर्बाद

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...