GAYA में रामनवमी पर निकलेगी 1 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा

गया: विष्णुपद स्थित एक निजी होटल में हिंदू युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष विनायक गुप्ता और प्रवक्ता पंडित राजा आचार्य ने एक प्रेस वार्ता कर संबोधित करते हुए कहा कि संघ के द्वारा 17 अप्रैल को श्री रामनवमी शोभा यात्रा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष शोभा यात्रा का दृश्य अत्यंत भव्य होगा और भव्य विशाल रूप देने के लिए सभी राम भक्त एक ही प्रकार के वस्त्रों से सुसज्जित होंगे और शोभायात्रा लगभग 1 किलोमीटर लंबी होगी।

यह भी पढ़ें – NAWADA में योगी बोले ‘लालू यादव के लिए परिवार फर्स्ट, राजद से कोई उम्मीद मत करिए, कांग्रेस कभी राम मंदिर…’

शोभायात्रा में यूपी, बंगाल और पंजाब से प्रदर्शन हेतु कलाकारों का आगमन हो रहा है, जिसमे पंजाब लुधियाना से (दिलेर खालसा समूह) जो की निहंग सेना अपने प्रदर्शन में युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगे, कैथल हरियाणा से (अघोरी नृत्य समूह) श्री हनुमान, नंदी महाराज पर सवार महादेव, एवं विभिन्न कला का प्रदर्शन देंगे। पश्चिम बंगाल कोलकाता से राधाकृष्ण समूह से श्रीरामदरबार सहित अनेकों झाकियां देखने को मिलेंगी। अनेकों श्रीराम भक्त के साथ साथ ऊंट, घोङा, बैलगाड़ी, इस शोभायात्रा में भव्यता प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें – GAYA में किन्नरों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, कहा….

इस मौके पर प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव गोल्डी गायब, अमरनाथ मेहरवार, छोटू बारीक, गोकुल दुबे, विवेक भारद्वाज, अभिषेक कटारियार , रामू गुपुत, नरेश गुप्ता, किशोर गुर्दा, सन्नू टईया, छोटू गुपूत रवि सिन्हा, शैलेश श्रीवास्तव, रतन गुपूत, ऋषि पाठक, शक्ति गुपुत, शिवम, बबलू वर्णवाल और संघ के प्रवक्ता पंडित श्री राजा आचार्य उपस्थित रहे।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA

GAYA
GAYA

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...