Advertisment

ABVP का शक्ति प्रदर्शन : 67वें दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन में 1200 छात्रों की विशाल शोभा यात्रा

गयाजी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 67वें दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन के तहत तीसरी शाम शहर में परिषद की ताकत साफ दिखी। परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने गया कॉलेज से विशाल शोभा यात्रा निकाली। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। हर मोड़ पर जोश दिखा। नारे लगे। भगवा झंडों से सड़कें पट गईं। इस शोभा यात्रा में 1200 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। शोभा यात्रा का नेतृत्व परिषद के राष्ट्रीय मंत्री श्रवण कुमार ने किया। वे हैदराबाद के रहने वाले हैं और बीते तीन दिनों से प्रांत अधिवेशन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

दक्षिण बिहार के अलग-अलग जिलों से आए छात्रों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया

दक्षिण बिहार के अलग-अलग जिलों से आए छात्रों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। परिषद के अनुसार इस अधिवेशन में कुल करीब 1200 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। बुधवार को अधिवेशन का अंतिम दिन है। शोभा यात्रा आगे चलकर सरकारी बस स्टैंड के समीप पहुंची, जहां यह खुला अधिवेशन में तब्दील हो गई। यहीं परिषद के वरीय पदाधिकारियों ने छात्रों को संबोधित किया। मंच से संगठन की दिशा, शिक्षा व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखा गया।

AVBP 1 1 22Scope News

ABVP  राष्ट्रीय मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- दक्षिण बिहार का यह प्रांत अधिवेशन ऐतिहासिक और अद्भुत है

मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दक्षिण बिहार का यह प्रांत अधिवेशन ऐतिहासिक और अद्भुत है। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी यह दिखाती है कि परिषद की विचारधारा तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में एक अहम प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव के तहत देशभर में जाति और धर्म के नाम पर संचालित अलग-अलग हॉस्टलों को समाप्त कर सामान्य हॉस्टल खोले जाने की मांग सरकार से की जाएगी।

AVBP 2 1 22Scope News

सामान्य हॉस्टल में सभी जाति और धर्म के विद्यार्थी एक साथ रहेंगे – श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने कहा कि सामान्य हॉस्टल में सभी जाति और धर्म के विद्यार्थी एक साथ रहेंगे। आपसी समरसता बढ़ेगी। भेदभाव खत्म होगा। यही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच का वास्तविक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक समानता भी जरूरी है। इस मौके पर मौजूद विदुषी ने अधिवेशन को नई ऊर्जा देने वाला बताया। कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में नेतृत्व क्षमता, संगठन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव पैदा करते हैं।

AVBP 3 22Scope News

यह भी पढ़े : इंडो-नेपाल व भारत-भूटान सीमा के लिए 249 नव आरक्षी पासआउट, 10वें BRTC का भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...