रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम श्री रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कई विधायक, निशांत के अलावा कई नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक चेतन आनंद, विधायक रूहैल रंजन, विधान पार्षद संजय मयूख सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया। इस अवसर पर जदयू नेता निशांत कुमार भी मौजूद थे।

CM Sobhayatra 3 22Scope News

CM Sobhayatra 2 22Scope News

CM Sobhayatra 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गोपालगंज में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...