मुजफ्फरपुर: साइबर ठग हरेक दिन साइबर ठगी का एक से एक तरीका निकालते रहते हैं। साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत शिक्षक के साथ धोखाधड़ी कर उनके जीवन भर की कमाई ठग ली। मामला मुजफ्फरपुर का है जहां साइबर ठगों ने एक बालूघाट के रहने वाले सेवानिवृत शिक्षक श्याम मोहन मिश्रा के बैंक खाता से करीब 35 लाख रूपये निकाल लिए।
मामले में पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में पीड़ित ने बताया कि साइबर ठगों ने फ़ोन कर 4G मोबाइल में 5G सुविधा उपलब्ध करवाने के नाम पर ओटीपी लिया और फिर सात दिनों में 55 बार ट्रांसक्शन कर जीवन भर की कमाई जो कि करीब 35 लाख रूपये थे, निकाल लिए। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें तब हुई जब वे अपने पेंशन की राशि निकालने बैंक पहुंचे।
बैंक में जब कैशियर ने उन्हें बताया कि उनके बैंक खाता में मात्र 13 पैसे हैं तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई। बैंक स्टेटमेंट में पता चला कि सात दिनों में साइबर ठगों ने कुल 55 ट्रांजैक्शन कर कुल 35 लाख रूपये की निकासी कर ली। उन्होंने साइबर थाना में मामले में एक एफआईआर दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पीड़ित शिक्षक का परिवार सदमे में हैं।
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
SUSHIL MODI की निकली अंतिम यात्रा, बिहार विधानसभा लाया जायेगा पार्थिव शरीर
1 1 1 1
1
Highlights


