अध्यक्ष कल विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले व्याख्यान कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

पटना : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कल यानी सात फरवरी को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले व्याख्यान कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में बिहार विधानमंडल के सदस्यों के लिए ‘सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र’ विषय पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का व्याख्यान होना है।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। नेवा द्वारा संचालित डिजिटल हाउस का विधिवत उ‌द्घाटन लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव एवं विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव की गरिमामय उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी।

Chairman Dr. Prem Kumar 22Scope News

सभा सचिवालय द्वारा की गई तैयारी पर संतोष व्यक्त किया – विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार

बिहार मंत्रिपरिषद् के सभी सदस्य, बिहार विधानसभा के सभी सदस्य एवं बिहार विधान परिषद् के सभी सदस्य और अन्य महानुभाव इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तैयारियों का जायजा लेने के बाद अध्यक्ष ने सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभा सचिवालय द्वारा की गई तैयारी पर संतोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : केंद्र सरकार की बड़ी मंजूरी, पूसा गन्ना अनुसंधान केंद्र होगा गुड़ उत्पादन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस…

अंशु झा की रिपोर्ट

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...