Bihar में 1 हजार अपराधी हुए गिरफ्तार तो लाखों रूपये बरामद, साथ ही…

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय में नए डीजीपी के रूप में विनय कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर कुंदन कृष्णन के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। विशेष अभियान में पुलिस को सफलता भी मिल रही है और अपराधियों को पुलिस पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज रही है। बीते 24 घंटे में बिहार के विभिन्न जिलों में बिहार की पुलिस ने विशेष अभियान के तहत करीब साढ़े 38 हजार वाहनों की जांच की। जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 127 वाहनों को जब्त किया जबकि विभिन्न वाहनों से एक करोड़ 15 लाख 8 हजार एक सौ रूपये जुर्माना के रूप में वसूल की।

1 372 22Scope News

पुलिस ने करीब एक हजार वांछित और 288 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान शराबबंदी के विरुद्ध भी सफलता हासिल की और करीब आठ हजार लीटर से अधिक देशी शराब, करीब 896 लीटर विदेशी शराब, 73 लीटर नेपाली शराब, 30 किलोग्राम गांजा, 8.46 ग्राम हेरोइन, करीब 13 किलो स्मैक, चार करोड़ से भी अधिक की ज्वेलरी, करीब साढ़े तीन लाख विदेशी करेंसी, करीब 69 लाख रूपये नकद बरामद की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CMO भाजपा के कंट्रोल में है, नीतीश कुमार के कंट्रोल में कुछ भी नहीं

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar
Bihar

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...