BANKA लोकसभा में मैदान में हैं 10 प्रत्याशी, किसी को चुनाव चिह्न में मिला जूता तो किसी को चप्पल

बांका: बांका में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का नाम वापसी का अंतिम दिन था। बांका में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। बांका में कल 10 प्रत्याशी हैं। सोमवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार ने सभी 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। इस दौरान डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर चुनाव से संबंधित जानकारी दी। बांका में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर 26 अप्रैल को मतदान होना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 26 अप्रैल को 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें- ARARIA में मतदाता जागरूकता अभियान, कैंडल जला लोगों ने दिया संदेश

डीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता के नियमों को पालन करने का निर्देश दिया गया है। नियमों के उल्लंघन करने पर संबंधित प्रत्याशी और उनके समर्थकों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि 9 अप्रैल से ईवीएम के संबंधित सूचना भेज दी जाएगी। 10 अप्रैल से ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया जाएगा। जिसके बाद यह पता चलेगा कि कौन सा ईवीएम किस विधानसभा में भेजा गया है। जबकि 16 अप्रैल से ईवीएम कमिशनिंग का काम होगा जो बेल के इंजीनियर करेंगे।

यह भी पढ़ें- NALANDA में दो पक्षों में जमकर हुई रोड़ेबाजी, कई घायल

जदयू प्रत्याशी गिरिधारी यादव को तीर, राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव को लालटेन, भारतीय दलित पार्टी के प्रत्याशी अमृत तांती को जूता, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रत्याशी उत्तम कुमार चंद्रवंशी को चप्पलें, सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिष्ट) के प्रत्याशी कवीन्द्र पंडित को बैट्री टॉर्च, समता पार्टी के गणेश कुमार कुशवाहा को बाँसुरी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश यादव को फूल गोभी, निर्दलीय प्रत्याशी उमाकांत यादव को चारपाई, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार प्रियदर्शी को स्टैथोस्कोप, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश यादव को लेटर बॉक्स चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BANKA

BANKA
BANKA
BANKA

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...