5 बिहार बटालियन के 10 NCC कैडेटों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

आरा : पांच बिहार एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में आज रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनसीसी के कैडटों ने रक्तदान कर समाज सेवा के रूप में महती योगदान किया। लगभग 20 की संख्या में टेक्निकल कर्म से वह रक्तदान नहीं कर पाए। कार्यक्रम का शुभारंभ पांच बिहार बटालियन के पदाधिकारी
सर्वश्री मनजीत सिंह, नीरज कुमार, विमला कुमारी, पूर्व कुलसचिव पूर्व ब्रजेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीपी सिंह, सरफराज अहमद खान, डॉ. जितेंद्र शुक्ला और अवधेश पांडे सहित ब्लड डोनेशन समिति के चेयरमैन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा द्वारा किया गया। तत्पश्चात रक्तदान का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

आपको बता दें कि सूबेदार मनजीत सिंह एवं नीरज कुमार के स्वैच्छिक रक्तदान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कुल 10 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वालों में नीरज कुमार, सूबेदार मनजीत सिंह, ऋषिका आनंद, भोला जी, जयचंद कुमार, अर्चना कुमारी, लवली कुमारी, उदय कुमार, दिव्या कुमारी और चंदा कुमारी आदि रहे। पांच बटालियन बिहार की ओर से नीरज कुमार ने सभी कैडेट्स का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से रक्तदान का आयोजन अच्छे ढंग से हो रहा है। मैं रेड क्रॉस में दूसरी बार रक्तदान कर रहा हूं। मेरा रक्त किसी जरूरतमंद का जान बचाएगा, यह गौरव और आत्मिक संतुष्टि की बात है। एनसीसी के सभी युवा राष्ट्र सहित और सामाजिक सेवा में अपना रक्तदान कर रहे हैं।

यह भी देखें :

वहीं विमला कुमारी ने महिला कैडेट्स को रक्तदान करने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अब छात्राएं किसी से काम नहीं है। बल्कि यह सभी बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा ले रही है। यह सब हम सबों के लिए हर्ष की बात है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से हम सबों को काफी प्रेरणा मिली। सबने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सहयोगी के रूप में खड़े रहे। हम सभी दिनेश सर के आभारी हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से उपस्थित प्रमुख सदस्यों में प्रो. ब्रजेश कुमार, सरफराज अहमद खान, डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, अवधेश पांडे राजेश्वर पासवान मुखिया आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन सभी अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।

यह भी पढ़े : आहर में डूबने से बालक की मौत

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...