जमशेदपुर: लागातार हो रही बारिश ने 10 लड़कों का एक साल बर्बाद कर दिया। दरअसल जोरदार बारिश के बाद मानगो पुलिया घंटों जाम होने के कारण 10 विद्यार्थी दो घंटे जाम में फंसे रहे। 2 घंटा पूर्व घर से निकलने के बावजूद जाम में फंसे रहने के कारण 15 मिनट लेट कॉलेज पहुंचे जहां उन्हे परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। विद्यार्थियों द्वारा विनती करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मुलाकात परीक्षा लेने के लिए अपील की। छात्रों ने उपायुक्त से कहा कि एक वर्ष बर्बाद हो जायेगा। मानगो पुलिया पर थोड़ी सी बारिश होने पर जाम की स्थिति कोई नई बात नहीं है।
रिपोर्ट- लाला जबीन


















