कोयलांचल में चोरों का तांडव, न्यायाधीश के रिश्तेदार के घर में किया हाथ साफ

धनबादः कोयलांचल धनबाद में आम लोगों के साथ-साथ अब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रिश्तेदार का घर भी सुरक्षित नहीं है। ताजा घटना क्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के भतीजे के आवास पर बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और फिर आराम से चलते बने।

हाथ साफ 2 22Scope News

इतना ही नहीं आसपास के दो अन्य घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया और उनके संपत्ति पर हाथ साफ कर दिए। चोरी की अब वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका अवलोकन स्थानीय सरायढेला थाने की पुलिस कर रही है। तीनों घरों में कितने की संपत्ति की चोरी हुई है इसका भी आकलन किया जा रहा है।

प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गई

गृह स्वामी सह कांग्रेस नेता विकास पाठक ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गई है। पुलिस की नाईट पेट्रोलिंग इस इलाके में बिल्कुल नहीं होती। वास्तु विहार जैसे आवासीय कॉलोनी में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होना और अपराधियों का बार-बार इस तरह की चोरी की घटनाओं का अंजाम देना वाकई कई सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें- दो दिवसीय आनंद मेले की शुरुआत, सांसद ने किया उद्घाटन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल तमाम अपराधियों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही हो और घटना का उद्भेदन भी हो। इसके अलावा पुलिस पेट्रोलियम बढ़ाने की भी मांग उन्होंने धनबाद पुलिस से की है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व इसी घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

घटना की जांच जारी

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के भतीजे का घर होने के कारण यह घटना मीडिया की सुर्खियां बनी थी, बावजूद पुलिस -प्रशासन ने घटना के बाद कोई सबक नहीं ली और फिर से चोरी की वारदात हो गई।

मौके पर घटना की जांच में पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...