JSCA स्टेडियम में 1000 सुरक्षाबलों की होगी तैनाती

रांची : JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका

एकदिवसीय मैच में एक हजार सुरक्षाबलों की तैनाती होगी.

जबकि 50 मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्त किया गया है.

इसकी जानकारी रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने

जेएससीए स्टेडियम में सुरक्षाबलों के साथ सिक्योरिटी ब्रीफिंग के दौरान दी.

इस दौरान सुरक्षाबलों और सुरक्षा अधिकारियों को कई जानकारियां भी दी गई.

jsca1 22Scope News

खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें जेएससीए स्टेडियम में मैच प्रैक्टिस की.

इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया.

इसके बाद दूसरे हॉफ में दक्षिण अफ्रीका की टीम प्रैक्टिस करेगी.

अभ्यास का यह सिलसिला रात 8 बजकर 30 मिनट तक चलेगा.

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

खिलाड़ियों की सुरक्षा में चार आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर,

84 सब-इंस्पेक्टर और लगभग दो हजार जवान शहर में तैनात रहेंगे.

इनके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी

रेडिसन ब्लू के साथ स्टेडियम में प्रैक्टिस करने और मैच के दौरान सुरक्षा का हर घेरा बना रहेगा.

पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी आईपीएस को जिम्मेदारी दी गई है कि वे

रांची एसएसपी से कॉर्डिनेट कर सुरक्षा की मॉनिटरिंग करें. स्टेडियम के अंदर और बाहर 29 डीएसपी, 500 पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर, दारोगा और जमादार तैनात रहेंगे. बाकी का मोर्चा जवान संभालेंगे, जो स्टेडियम से लेकर मुख्य गेट, स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू तथा होटल से स्टेडियम के मार्ग तक सुरक्षा की जिम्मादेरी सम्भालेंगे. इसके अलावा रिजर्व में भी पुलिस बल को तैयार रहने का आदेश दिया गया है. आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) जेएससीए स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू में पहले ही मॉक ड्रिल कर चुका है.

बिना टिकट की इजाजत नहीं

एसपी किशोर कौशल ने बताया कि मैच के दिन स्टेडियम की ओर सभी को जाने की इजाजत नहीं होगी. जिनके पास टिकट या पास होंगे सिर्फ वही स्टेडियम की ओर जा सकेंगे. इसके लिए स्टेडियम के आसपास ड्रॉप गेट बनाए जायेंगे जिनसे होकर ही दर्शकों को स्टेडियम जाने की इजाजत मिलेगी.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...