रांची: राजधानी के मुरी स्थित हिंडालको इंडस्ट्री लिमिटेड के 11 कर्मचारी मंगलवार को काम करने के दौरान झुलस गए। सभी घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए रातू रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया है।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड मूरी में काम करने वाले कर्मचारी सुरेश महतो ने बताया कि, काम करने के दौरान टेंपरेचर डाइजेस्टर से लीकेज होने लगा जिससे कई मजदूर झुलस गए। झुलसे मजदूरों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। फिलहाल इस बाबत कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


















