गोपालगंज :13 वर्षीय किशोरी की मौत – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बगउच गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के खरेया गांव निवासी भुषन साह की करीब 13 वर्षीया पुत्री किसी कार्य से बगउच गांव की ओर आई हुई थी। इसी दौरान वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
13 वर्षीय किशोरी की मौत – घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया
घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और सभी ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार को उचित मुहावरे की मांग करते हुए नजर आए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : गोपालगंज में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत चार गिरफ्तार…
शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Highlights


